[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

वंदे मातरम् के 150 साल: एक संगोष्ठी का आयोजनमहाशिवरात्रि पर अनोखा भक्ति: लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने शिव से की ‘वर्ल्ड पीस’ की प्रार्थना“मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” 25 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में भेजी गई राशि, जमुई की 56777 महिलाएं लाभान्वितसमस्तीपुर: पत्रकार राम कुमार महतो के पुत्र का बौद्ध रीति से विवाह; पंचशील, पर्यावरण और संविधान के संदेशों से महकी महफ़िलसुख नशा के विरुद्ध चल रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत हुआ छापेमारी, बड़ी मात्रा में सामग्री बरामदवाहन जाँच में ग्यारह वाहनों से ग्यारह हजार का काटा गया चालानउच्च विद्यालय मधुबन केंद्र पे इंटरमीडिएट परीक्षा का सफलता पूर्वक हुआ समापनशिकायत पर सीतामढ़ी जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाईभगवान श्रीराम के जीवन से युवा प्रेरणा ले: – देव नारायण दास जी महाराजमहिला फुटबॉल का रोमांच, संजय कुमार दीपक मेमोरियल मैच में बिहार एलेवन रहा विजेता
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

महाशिवरात्रि पर अनोखा भक्ति: लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने शिव से की ‘वर्ल्ड पीस’ की प्रार्थना

महाशिवरात्रि पर अनोखा भक्ति: लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने शिव से की ‘वर्ल्ड पीस’ की प्रार्थना

महाशिवरात्रि पर लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने शिव और शक्ति के तांडव को बनाकर दिया वर्ल्ड पीस का संदेश

मोतिहारी। आज महाशिवरात्रि का त्यौहार पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। लोग शिव की भक्ति में सराबोर है। शहर के मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाए गए हैं। कहीं भजन कीर्तन, रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय अखंड हवन हो रहा है तो कहीं शिव-पार्वती विवाह की बारात की तैयारी चल रही है। मंडपों में प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था की जा रही है। भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

इसी बीच बिहार के चंपारण से एक अनोखी और भावुक तस्वीर सामने आई है। भारत के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय सैंड व लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने विश्व में बढ़ते युद्ध और अशांति की घटनाओं से आहत होकर महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव से विश्व शांति की कामना की है।

लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने शनिवार की पूर्व संध्या पर लगभग 5 घंटे के कठिन परिश्रम के बाद मात्र 3 सेंटीमीटर के पीपल के हरे पत्तों पर भगवान शिव और माता पार्वती की मनमोहक आकृति उकेरी। इस सूक्ष्म कलाकृति के साथ उन्होंने “वर्ल्ड पीस” लिखकर संपूर्ण विश्व में शांति का संदेश दिया।

कलाकार ने अपनी इस अनूठी रचना के माध्यम से भगवान शिव से प्रार्थना की है कि जैसे उन्होंने समुद्र मंथन के दौरान विषपान कर सृष्टि की रक्षा की थी, वैसे ही आज फिर एक बार मानवता की रक्षा करें और पूरी धरती को युद्ध और हिंसा से बचाएं।

पत्रकारों से बातचीत में मधुरेंद्र कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। यह शिव और शक्ति के पवित्र मिलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विश्व जिस प्रकार अशांति और संघर्ष से गुजर रहा है, ऐसे में भगवान शिव का शांति और कल्याण का संदेश अत्यंत प्रासंगिक है।

यह कलाकृति इतनी आकर्षक और भावनात्मक है कि लोग इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तेजी से साझा कर रहे हैं। देखते ही देखते यह तस्वीर वायरल हो गई और लोगों ने कलाकार के इस प्रयास की सराहना की है।

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर मधुरेंद्र कुमार की यह लीफ आर्ट न केवल आस्था का प्रतीक बनी है, बल्कि विश्व शांति का सशक्त संदेश भी दे रही है।

Check Also
Close