
वंदे मातरम् के 150 साल: एक संगोष्ठी का आयोजन
रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
बिक्रमगंज (रोहतास)। इन्दु तपेश्वर सिंह महिला कॉलेज के पवित्र प्रांगण में प्रज्ञा प्रवाह बिक्रमगंज के तत्वावधान में वंदे मातरम् विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित और मां भारती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों का महामंत्र बना गया था जो अपने मातृभूमि को समर्पित है। मुख्य वक्ता डॉ अरुण कुमार ने वंदे मातरम् के उदगम, इतिहास, महत्व तथा वर्तमान समय में स्थिति पर बहुत मार्मिक तरीके से उपस्थित सदन के सामने रखें।
इस अवसर पर समाज से आए हुए कई विद्वान मुख्य रूप से संजय तिवारी, संतोष चंद्रकांत, रामनरेश पाण्डेय, मदन वैश्य, डॉ नीरजा ने बहुत ही सारगर्भित विषय रखा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ अमरेंद्र कुमार मिश्र ने किया तथा सह संयोजक अजय शंकर तिवारी ने कार्यक्रम में आए सभी सम्मानित विद्वानों, संयोजक डॉ दिलीप कुमार, सभी कर्मचारियों को धन्यवाद दी।




















