[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

नौ लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कुंवारी अवस्था से चल रहा था प्रेम प्रसंग, ससुराल से भागकर विवाहिता पहुंची प्रेमी के पासविभूतिपुर: मारपीट में दो युवतियों समेत चार जख्मी, सड़क हादसे में वृद्ध गंभीरप्रशासन की मुस्तैदी: सजगता से टला बाल विवाह, शाम को आनी थी बारात, दोपहर में पहुंची टीमदवा खाते ही बेसुध हुई छात्रा, स्कूल में मचा हड़कंप; समय पर इलाज से टला बड़ा खतराकाम के दबाव और शो-कॉज के तनाव ने ली जान: विभूतिपुर के किसान सलाहकार चंद्रिका प्रसाद का निधननगर प्रशासन के द्वारा बाजार में अभियान चलाकर दुकानदारों को बताया गया कि बैरिकेटिंग के अंदर ही लगाए दुकान ग्राम समाज की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जाबागमती अनुमंडल की मांग को लेकर टीम बागीश ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापनमासूमो बच्चों को अकेला छोड़ना बन रहा खतरे की घंटी: डॉ. गौरव मिश्रा
Crime Newsबिहारराज्यसमस्तीपुर

कुंवारी अवस्था से चल रहा था प्रेम प्रसंग, ससुराल से भागकर विवाहिता पहुंची प्रेमी के पास

कुंवारी अवस्था से चल रहा था प्रेम प्रसंग, ससुराल से भागकर विवाहिता पहुंची प्रेमी के पास

राम कुमार ब्यूरो प्रमुख समस्तीपुर

समस्तीपुर । जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहिता को जमुई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बरामद किया है। विवाहिता अपने प्रेमी के घर में रह रही थी। बरामदगी के बाद पुलिस उसे अपने साथ जमुई ले गई है, जहां उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि जमुई जिले के चरकापत्थर थाना में दर्ज एक मामले के अनुसंधान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि चरकापत्थर से लापता विवाहिता विभूतिपुर के एक गांव में अपने प्रेमी के घर छिपी हुई है। इसी सूचना के आधार पर जमुई पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर उसे बरामद किया।

बताया जाता है कि विवाहिता का उक्त युवक के साथ शादी से पहले से ही प्रेम संबंध था। कुंवारी अवस्था में भी वह एक बार उसी युवक के साथ फरार हो गई थी। हालांकि, उस वक्त परिजनों ने समझा-बुझाकर उसकी शादी जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र में कर दी थी।

शादी के बाद फिर हुई फरार

परिजनों को लगा था कि शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद विवाहिता ससुराल से निकलकर पुन: अपने प्रेमी के पास विभूतिपुर पहुंच गई। इस घटना को लेकर विवाहिता के परिजनों ने चरकापत्थर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार, बरामद विवाहिता को जमुई ले जाया गया है। मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की कार्रवाई जमुई पुलिस द्वारा ही पूरी की जाएगी।

Check Also
Close