छापेमारी में देशी कट्टा के साथ 21 वर्षीय सुधीर कुमार को सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी एवं कुण्डवा चैनपुर थाना ने किया गिरफ्तार

छापेमारी में देशी कट्टा के साथ 21 वर्षीय सुधीर कुमार को सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी एवं कुण्डवा चैनपुर थाना ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी, सिकरहना: कुण्डवा चैनपुर थानान्तर्गत दिनांक 08.05.26 की रात्री गुप्त सुचना के आधार पर समय करीब 01:40 बजे ग्राम मुसहरिया से सिंगरहिया जाने वाली पक्की सड़क में कृष्णनन्दन सिंह के मुर्गी फॉर्म के पास से एक व्यक्ति सुधीर कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पिता श्रीराम साह सा० मुसहरिया थाना कुण्डवा चैनपुर जिला पूर्वी चम्पारण को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पकड़ाये व्यक्ति के विरुद्ध कुण्डवा चैनपुर थाना काण्ड संख्या 147/26 दिनांक 08.05.26 धारा 25 (1-b)a/26 आर्म्स एक्ट. दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी :-
(1) सुधीर कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पिता श्रीराम साह सा० मुसहरिया थाना कुण्डवा चैनपुर जिला पूर्वी चम्पारण
बरामदगी :-
1. एक देशी कट्टा
छापामारी दल :-
1. श्री उदय शंकर सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिकरहना, ढाका
2. धनंजय कुमार निर्दोष पुलिस निरीक्षक, अंचल घोड़ासहन
2. राहुल कुमार थानाध्यक्ष कुण्डवा चैनपुर थाना
3. दीपनारायण पासवान पु० अ० नि० कुण्डवा चैनपुर थाना
4. सशस्त्र बल एवं चौकीदार कुण्डवा चैनपुर थाना




















