चोरी के बाइक नेपाल ले जाकर बेचने के फ़िराक में था अपराधी, कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने बाइक सहित दबोचा

चोरी के बाइक नेपाल ले जाकर बेचने के फ़िराक में था अपराधी, कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने बाइक सहित दबोचा
रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी: कुण्डवा चैनपुर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दिनांक 21/ 5/26 को दोपहर में कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना मिली कि बिजेंद्र कुमार ग्राम हाथीयोर थाना पकरीदयाल एवं अन्य दो लोग चोरी की मोटरसाइकिल लेकर नेपाल मे बेचने वाला है, सूचना पर तुरंत घेराबंदी करके दो लोग को पकड़ लिया गया परंतु एक व्यक्ति नेपाल भागने में सफल रहा।
तीनों मोटरसाइकिल को hhd मशीन से जांच किया गया तो तब उपलब्ध HHD मशीन से अपाचे का रजिस्ट्रेशन नंबर BR05AE8879 जांच किया गया तो भौतिक रूप से उपलब्ध चेचिस नंबर MD634CE40K2F11533 से भिन्न में पाया गया तब HHD मशीन से चेचिस नंबर से जांच किया गया तो उक्त मोटरसाइकिल पर बैरगनिया सीतामढ़ी थाना कांड संख्या 246/25 दिनांक 9/12/25 दर्ज पाया गया।

इस लाल रंग के अपाचे मोटरसाइकिल को बैरगनिया से चुराए थ चौक कुंडवा चैनपुर तो एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया गया तथा दूसरा व्यक्ति मोटरसाइकिल को वहीं गिराकर नेपाल भागने में सफल रहा।
पकड़ये मोहम्मद इश्तियाक पिता नसीम अख्तर ग्राम खरोही थाना कुंडवा चैनपुर जिला पूर्वी चंपारण के पास से काले रंग का बिना नंबर प्लेट का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जिसक HHD मशीन से चेचिस नंबर MBLHAw091KHK38025 का जांच किया गया तो पता चला कि यह गाड़ी भी चोरी की है।

इसके संबंध में पकड़ी दयाल थाना कांड संख्या 211 /23 दिनांक 7 /10/23 दर्ज है! भागे हुए व्यक्ति का बरामद काले रंग का पैशन प्रो मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR05AF0897 का HHD मशीन से जांच किया गया तो चेचिस नंबर से भिन्न पाया गया।

दोनों व्यक्तियों एवं बरामद चोरी की तीनों मोटरसाइकिल को लेकर वापस थाना आए।
खबर की पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति सहित बाइक को जप्त कर कार्रवाई की जा रही हैं।




















