[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

चकिया नगर में ऐसा कोई चेयरमैन पैदा नहीं हुआ जो गौरव श्रीवास्तव चेयरमैन का टक्कर ले सकेंकायस्थों की राजनीतिक भागीदारी पर नितिन नवीन से अभिषेक सिन्हा की मुलाकात“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मरने वालों का यही निशां होगा”भोजपुर: पीएम श्री बालकृष्ण +2 विद्यालय दुलारपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक का पदभार कौशलेश कुमार ने किया ग्रहणएम्बुलेंस से शराब तस्करी का खुलासा, 89.250 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार16.8 लीटर नेपाली शराब के साथ नाबालिग समेत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजार
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तार

कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तार

संपादक सुजीत कुमार

मोतिहारी, सिकरहना: कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा खुर्द स्थित टावर के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली एवं अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो और एक हुंडई सेंट्रो कार में भारी मात्रा में शराब लेकर मोतिहारी की ओर जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने बरवा खुर्द टावर के पास छापेमारी कर पीछा करते हुए शराब से लदी दोनों गाड़ियों को पकड़ लिया। मौके से रोशन कुमार, पिता गणदेव प्रसाद यादव, निवासी परेवा थाना शिकारगंज जिला पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार किया गया।

बरामद सामग्री

  • अंग्रेजी शराब Mc-dowell No.1 के 4 कार्टन, कुल 36 लीटर
  • नेपाल निर्मित King Fisher शराब के 2 कार्टन, कुल 12 लीटर
  •  नेपाली एवं कस्तूरी शराब के 65 कार्टन, कुल 585 लीटर
  •  एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (HR26AF3906)
  •  एक सिल्वर रंग की हुंडई सेंट्रो कार (BR2K1539)

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

  • अभिषेक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिकरहना, ढाका
  • धनंजय कुमार, पुलिस निरीक्षक अंचल घोड़ासहन
  • राहुल कुमार, थानाध्यक्ष कुण्डवा चैनपुर
  • रमेंद्र कुमार, पु० अ० नि० कुण्डवा चैनपुर
  • विकास कुमार सिंह, स० अ० नि० कुण्डवा चैनपुर
  • दीप नारायण पासवान, पु० अ० नि० कुण्डवा चैनपुर
  •   साथ ही सशस्त्र बल एवं सभी चौकीदार कुण्डवा चैनपुर थाना भी अभियान में शामिल रहे।
थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Check Also
Close