Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य
Breaking 45 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त, जितना थाना क्षेत्र से बड़ी कार्रवाई

Breaking 45 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त, जितना थाना क्षेत्र से बड़ी कार्रवाई
रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी, घोड़ासहन। जितना थाना पुलिस ने इनरवा बॉर्डर सैनिक रोड पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से नेपाली शराब का परिवहन कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लवकुश कुमार, पिता संजय राय, निवासी ग्राम सापहा, थाना घोड़ासहन, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 150 पीस नेपाली कस्तूरी शराब (प्रत्येक बोतल 300 एमएल) बरामद की है। कुल बरामद शराब की मात्रा 45 लीटर बताई गई है। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।




















