[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

चकिया नगर में ऐसा कोई चेयरमैन पैदा नहीं हुआ जो गौरव श्रीवास्तव चेयरमैन का टक्कर ले सकेंकायस्थों की राजनीतिक भागीदारी पर नितिन नवीन से अभिषेक सिन्हा की मुलाकात“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मरने वालों का यही निशां होगा”भोजपुर: पीएम श्री बालकृष्ण +2 विद्यालय दुलारपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक का पदभार कौशलेश कुमार ने किया ग्रहणएम्बुलेंस से शराब तस्करी का खुलासा, 89.250 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार16.8 लीटर नेपाली शराब के साथ नाबालिग समेत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजार
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

वाहन चेकिंग में संदिग्ध बाइक जब्त, एक युवक हिरासत में

वाहन चेकिंग में संदिग्ध बाइक जब्त, एक युवक हिरासत में

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी, पूर्वी चंपारण: सिकरहना अनुमंडल के कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शर्मा चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल जब्त कर एक युवक को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान लाल रंग की होंडा एसपी 125 मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR05W-8120) को रोका गया। वाहन के चेसिस नंबर ME4JC836KMD015228 एवं इंजन नंबर JC83E-D-2040316 की एचएचडी मशीन से जांच की गई।

जांच में पाया गया कि उक्त रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़े रिकॉर्ड में चेसिस नंबर MBLJAR037H9E53557 तथा इंजन नंबर JA05EGH9E53311 दर्ज है, जो मौके पर उपलब्ध मोटरसाइकिल के चेसिस एवं इंजन नंबर से मेल नहीं खाता। इस प्रकार वाहन के दस्तावेज एवं वाहन की वास्तविक पहचान में अंतर पाया गया।

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले में मो. रईस (26 वर्ष), पिता शेख मजरूल हक, निवासी मसौढ़ा, थाना कुण्डवा चैनपुर, जिला पूर्वी चंपारण को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Check Also
Close