[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानित
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

मोतिहारी में सूखा नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा व नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी में सूखा नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा व नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी: सूखा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतिहारी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। हरसिद्धि थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के गायघाट चौक स्थित एक किराना दुकान पर छापेमारी कर 112 ग्राम गांजा और 4,780 रुपये नकद बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

यह छापेमारी हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान ध्रुव शाह, पिता रामनाथ शाह, निवासी उज्जैन लोहियार, थाना हरसिद्धि के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हरसिद्धि थाना क्षेत्र में सूखा नशे के खिलाफ लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Check Also
Close