[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ढाका में 550 बैग यूरिया से लदा ट्रक जब्त, नेपाल तस्करी की आशंका; प्राथमिकी की कार्रवाई शुरू“शादी के एक साल के भीतर ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति फरार; बहन को आखिरी कॉल में बताई थी मारपीट की बात!”घोड़ासहन के झरोखर थाना क्षेत्र के बंद घर में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने ताला तोड़कर बचाया मकान, बड़ा हादसा टलामोतिहारी: 99 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 330 बोतल शराब व दो बाइक जब्तमनरेगा में कथित भ्रष्टाचार उजागर करना पड़ा महंगा! पत्रकार चन्द्रशेखर आजाद गिरफ्तार, झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोपनेपाल में भीषण सड़क हादसा: 100 फीट गहरी खाई में बस गिरने से 20 लोगों की दर्दनाक मौतऔरंगाबाद: मासूम की निर्मम हत्या पर पीड़ित परिवार से मिले जदयू नेता, स्पीडी ट्रायल और कड़ी सजा की उठाई मांगबिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल बुजुर्ग महिला का कराया इलाजविधायक ने किया डीलिया प्राथमिक विद्यालय के मिट्टीकरण कार्य का निरीक्षणबड़ी वारदात की फिराक में जुटे अपराधियों पर पुलिस की छापेमारी, लोडेड देशी पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

“शादी के एक साल के भीतर ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति फरार; बहन को आखिरी कॉल में बताई थी मारपीट की बात!”

“शादी के एक साल के भीतर ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति फरार; बहन को आखिरी कॉल में बताई थी मारपीट की बात!”

“झाझा में विवाहिता की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मां ने लगाया हत्या का आरोप; पति घर छोड़कर फरार, पुलिस जांच में जुटी!”

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

झाझा (जमुई): झाझा थाना क्षेत्र के अलकजरा गांव में सोमवार सुबह एक विवाहिता की उसके ही ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने झाझा थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर थानाध्यक्ष मिंटु कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घटना के समय घर में मृतका का बुजुर्ग ससुर सहदेव यादव मौजूद था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि विवाहिता का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। उसने शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग अलकजरा गांव पहुंचे और दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। मृतका की मां मीणा देवी, जो लक्ष्मीपुर की रहने वाली हैं, ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष वैशाख माह में अपनी बेटी की शादी सहदेव यादव के पुत्र अमित कुमार से की थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दामाद का व्यवहार ठीक नहीं था। वह कई बार उनकी बेटी को मायके छोड़कर चला जाता था। चार दिन पहले ही अमित अपनी पत्नी को मायके से वापस ससुराल लेकर आया था। मृतका की मां के अनुसार, रविवार शाम उनकी बेटी ने अपनी बहन को फोन कर पति द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद से अमित उनकी बेटी को खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता था।

इधर, घटना स्थल पर पहुंची एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

थानाध्यक्ष मिंटु कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने तक शव नीचे रखा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जमुई भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि मृतका का पति अमित कुमार घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close