जिला कृषि पदाधिकारी एवं 71वीं SSB बटालियन, स्थानीय पुलिस बल के संयोग से बीती रात बड़ी कार्रवाई, तस्करी के लिए रखे यूरिया 2000 बैग हुआ बरामद

जिला कृषि पदाधिकारी एवं 71वीं SSB बटालियन, स्थानीय पुलिस बल के संयोग से बीती रात बड़ी कार्रवाई, तस्करी के लिए रखे यूरिया 2000 बैग हुआ बरामद
रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी: दिनांक 06.07.2026 की रात्रि में बनकटवा प्रखंड अंतर्गत बड़हरवा, रेगनिया, आठमोहन तथा बीजबनी में सशस्त्र सीमा बल की 71वीं बटालियन, स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं जिला कृषि पदाधिकारी के सहयोग से छापेमारी की गई। छापेमारी में तस्करी के लिए रखे गये लगभग 2000 बैग उर्वरक बरामद किया गया।
बरामद किये गये उर्वरक को जप्त कर लिया गया है तथा कालाबाजारी में संलिप्त व्यक्ति श्री जावेद अंसारी, श्री विश्वनाथ राय, श्री सिकंदर राय, श्री सिखु राय तथा सुधीर राय के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
साथ ही अगरवा गांव निवासी प्रमोद राय तथा मदन राय वगैरह के द्वारा नकली डी0ए0पी0 बनाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान उक्त नकली डी0ए0पी0 बनाने का भंडाफोड़ किया गया। उक्त दोनों व्यक्तियों के विरूद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जा रही है।
जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनीष कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार छापेमारी जारी रहेगा ताकि उर्वरक की कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जा सके। किसानों को सुगमतापूर्वक उर्वरक उपलब्ध हो की दिशा में विभाग सदैव तत्पर एवं सजग है।

जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनीष कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि पूर्व में बनकटवा प्रखंड अंतर्गत मे0 जावेद खाद भंडार, मे0 मदन खाद भंडार, मे0 आकाश फर्टिलाईजर्स, श्री रामाधार प्रसाद, श्री बिकू यादव एवं श्री अनिल सिंह आदापुर प्रखंड अंतर्गत मे0 गुप्ता स्टोर्स, श्री अख्तर मियां एंव मे0 विजय खाद भंडार, छौड़ादानों प्रखंड अंतर्गत मे0 जय माता दी ट्रेडर्स तथा मे0 सिद्धि खाद बीज भंडार, घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत मे0 ओम साई कृषि सेवा केंद्र, काजल खाद भंडार एवं मे0 विकास खाद बीज भंडार के विरूद्ध उर्वरक कालाबाजारी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।




















