[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
Crime Newsजहानाबादबिहारराज्य

बालू उठाव को लेकर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस एक्शन मोड में, आईजी विकास वैभव ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

बालू उठाव को लेकर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस एक्शन मोड में, आईजी विकास वैभव ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

रिपोर्ट संजय कुमार चंद्रवंशी

जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र अंतर्गत चैतीपीपर और गिन्जी गांव में बालू उठाव को लेकर हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार, 5 जुलाई 2026 को विकास वैभव ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और जांच की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने जांच टीम को वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाने का भी आदेश दिया।

आईजी ने प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों में व्याप्त दहशत को दूर करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, घोषी भी मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गौरतलब है कि जहानाबाद के घोषी थाना क्षेत्र में बालू उठाव को लेकर हुई गोलीबारी की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है।

Check Also
Close