[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

“हॉस्टल से भागे तीन बच्चों को जीआरपी ने ट्रेन से किया रेस्क्यू, एक घंटे के अंदर ऑपरेशन सफल”

“हॉस्टल से भागे तीन बच्चों को जीआरपी ने ट्रेन से किया रेस्क्यू, एक घंटे के अंदर ऑपरेशन सफल”

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

झाझा/जमुई: झाझा जीआरपी थाना अध्यक्ष मधुसूदन पासवान एवं स्थानीय थाना अध्यक्ष एम.के. सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक निजी हॉस्टल से भागे तीन बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। तीनों बच्चे मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस से हावड़ा जाने की कोशिश कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, ग्राम भारती सिमुलतला के विमल झा ने बच्चों के लापता होने की सूचना मिलने पर जीआरपी थाना अध्यक्ष मधुसूदन पासवान से संपर्क कर मदद की अपील की। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और जीआरपी तथा स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने खोज अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस टीम ने ट्रेन की एक-एक बोगी की तलाशी ली और महज एक घंटे के भीतर तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

समय पर की गई इस कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना झाझा और थाना अध्यक्ष मधुसूदन पासवान की जमकर सराहना हो रही है। यदि समय रहते बच्चों को नहीं ढूंढा जाता, तो उनके साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।

Check Also
Close