झाझा रेल पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

झाझा रेल पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
झाझा: रेल पुलिस (GRP) झाझा ने अपराध गतिविधियों पर निगरानी एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के दौरान एक मोबाइल चोर को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 जुलाई 2026 को रेलवे स्टेशन झाझा के प्लेटफॉर्म संख्या 01/02 स्थित यात्री शेड के पूर्वी भाग में विशेष जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी पहचान शिवकुमार यादव (32 वर्ष), पिता- सत्य लाल यादव, निवासी- बिजलपुरा, थाना अरेर, जिला मधुबनी के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर रेल थाना झाझा में कांड संख्या 76/26, दिनांक 11.07.2026 के तहत धारा 303(2) एवं 317(5) बीएनएस 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




















