[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

कुण्डवा चैनपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 4 बाइक, 26.4 लीटर नेपाली शराब और 4 मोबाइल बरामद, 5 गिरफ्तार

कुण्डवा चैनपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 4 बाइक, 26.4 लीटर नेपाली शराब और 4 मोबाइल बरामद, 5 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी, 14 जुलाई 2026: पूर्वी चंपारण जिले के कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिलों और नेपाली शराब तस्करी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।

पुलिस को 13 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के महंगुआ बॉर्डर मार्ग से चोरी की मोटरसाइकिलों के जरिए नेपाली शराब की खेप बिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महंगुआ में सरोज यादव की मुसैली के पास छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को दो चोरी की मोटरसाइकिल, एक अन्य मोटरसाइकिल तथा 26.4 लीटर नेपाली देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री करते थे और बाइक की टंकी तथा सीट के नीचे गुप्त तहखाना बनाकर नेपाल से शराब की तस्करी कर बिहार लाते थे। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

 बरामदगी

  •  चोरी की 04 मोटरसाइकिल
  •  शराब कारोबारी के एक सहयोगी की 01 मोटरसाइकिल
  •  कुल 05 मोटरसाइकिल
  • 04 मोबाइल फोन
  •  26.4 लीटर नेपाली देशी शराब

गिरफ्तार आरोपी

1. नूर आलम (32 वर्ष), पिता- मुस्तफा, ग्राम बरेवा, थाना ढाका, जिला पूर्वी चंपारण

2. मो. समीउल्लाह (32 वर्ष), पिता- भाई मोहम्मद, ग्राम कुशमहवा, थाना ढाका, जिला पूर्वी चंपारण

3. अरविंद सिंह (40 वर्ष), पिता- स्व. योगेन्द्र सिंह, ग्राम दोस्तिया, थाना कुंडवा चैनपुर, जिला पूर्वी चंपारण

4. रंजन यादव उर्फ नीरज यादव (32 वर्ष), पिता- स्व. लालदेव राय, ग्राम घरहरवा, थाना चिरैया, जिला पूर्वी चंपारण

5. एक विधि-विरुद्ध बालक प्रदीप कुमार (15 वर्ष) पिता अर्जुन राम ग्राम नेनौरा थाना घोड़ासहन जिला पूर्वी चंपारण को भी निरुद्ध किया गया है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

  1.  अभिषेक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ढाका-सिकरहना
  2.  धनंजय कुमार, पुलिस निरीक्षक, अंचल घोड़ासहन
  3.  राहुल कुमार, थानाध्यक्ष, कुंडवा चैनपुर थाना
  4.  अम्बेश कुमार, थानाध्यक्ष, चिरैया थाना
  5.  रमेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष, कुंडवा चैनपुर थाना
  6.  विकास कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी, कुंडवा चैनपुर थाना
  7.  सशस्त्र बल एवं चौकीदार, कुंडवा चैनपुर थाना

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Check Also
Close