[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

अपहृता खुशी कुमारी, हत्यारोपी सलाउद्दीन अंसारी एवं कलीम अंसारी को सोनो पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के अभियुक्त के घर की गई कुर्की जप्ती

अपहृता खुशी कुमारी, हत्यारोपी सलाउद्दीन अंसारी एवं कलीम अंसारी को सोनो पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के अभियुक्त के घर की गई कुर्की जप्ती

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

सोनो थाना कॉड संख्या 134 / 26 दिनांक 16 , 07 , 26 हत्या का प्रयास करने के प्राथमिक अभियुक्त बेलाबथान गांव निवासी स्व: लुकमान अंसारी का पुत्र सलाउद्दीन अंसारी एवं इलियास अंसारी का पुत्र कलीम अंसारी को सोनो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

सोनो थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद कॉड संख्या 137 / 26 दिनांक 16 07 26 की अपहृता सबैजोर गांव निवासी सिंटु यादव की पत्नी खुशी कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है ।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सलाउद्दीन अंसारी ओर कलीम अंसारी को माननिय न्यायालय जमुई में प्रस्ताव के लिए भेजा गया है वहीं अपहृता खुशी कुमारी को जमुई न्यायालय में ब्यान दर्ज कराने के लिए भेजा गया है ।

इसके अलावा कॉड संख्या 251 / 19 दिनांक 05 , 09 , 19 धारा 399 / 402 भादवी एवं 25 1 – B A / 26 / 35 आर्म्स एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनीतरी गांव निवासी टेकलाल राना का पुत्र किशोर राना के घर पर चंद्रमंडीह थाना की पुलिस के सहयोग से विधिवत कुर्की जप्ती की कार्रवाई की गई है।

श्री धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि कुर्की जप्ती की कार्रवाई माननिय न्यायालय जमुई द्वारा प्राप्त अधिपत्र के आधार पर किया गया है ।

Check Also
Close