[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बटिया पुलिस ने जंगल से बरामद किया अज्ञात शव, पास से सल्फास की गोली व नशीले पदार्थ मिलेतेज प्रताप यादव को 14 दिनों के लिए भेजा गया बेऊर जेलबिहार सरकार के सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन पूरे होने पर मोतिहारी में सांस्कृतिक समारोह का आयोजनसम्राट सरकार के 100 दिन पूरे नोखा प्रखंड में लोगों ने सीएम का लाइव प्रसारण देखाधनबाद इंटरसिटी में चोरी का खुलासा, जेवर से भरे बैग के साथ दो आरोपी गिरफ्तारझाझा मारवाड़ी युवा मंच की एक अनोखी पहल, बच्चों के बीच बढ़ी चहल पहलडॉ0 राम अधार जोसफ जी को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस उत्तरप्रदेश पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायलअरवल पुलिस ने पायस मिशन स्कूल में शुरू किया ‘ऑपरेशन विधि पालक’ और ‘दीदी पुलिस टीम’ कार्यक्रमअरवल पुलिस का लाइन डे कार्यक्रम आयोजित, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का त्वरित समाधान का दिया निर्देश
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

बटिया पुलिस ने जंगल से बरामद किया अज्ञात शव, पास से सल्फास की गोली व नशीले पदार्थ मिले

बाबा झुमराज मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर बहता कपाट नदी के पास झाड़ियों में मिला शव, पहचान नहीं हो सकी

बटिया पुलिस ने जंगल से बरामद किया अज्ञात शव, पास से सल्फास की गोली व नशीले पदार्थ मिले

बाबा झुमराज मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर बहता कपाट नदी के पास झाड़ियों में मिला शव, पहचान नहीं हो सकी

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

जमुई: बटिया। रविवार दोपहर करीब 2 बजे बटिया थाना पुलिस ने बहता कपाट नदी के पास घने जंगल से सटे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। शव बाबा झुमराज मंदिर से लगभग एक किलोमीटर दूर मिला।

शव मिलने की सूचना के बाद बटिया थाना के एसआई दिलीप कुमार पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जमुई भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, शव के पास से सल्फास की गोली, चूहे मारने की दवा और सनफिक्स जैसे नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। हालांकि, व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आने की संभावना है।

बटिया थाना अध्यक्ष श्रीमती सुजाता कुमारी ने बताया कि शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

मृतक के शरीर पर नीले रंग की जींस पैंट और टी-शर्ट थी, जबकि पैरों में काले रंग के जूते पाए गए हैं। पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

Check Also
Close