चोरी के दो मोटर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मोटर नेपाल में बेचने का आरोप

चोरी के दो मोटर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मोटर नेपाल में बेचने का आरोप
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी/सिकरहना: कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर डेरा गाछी में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मोटर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान इंद्रभूषण कुमार, पिता जितेंद्र महतो, निवासी बसंतपुर, थाना कुंडवा चैनपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से स्लेटी रंग का 2 एचपी का मोटर और करीब 20 मीटर बिजली का तार बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर कुछ दिन पहले चोरी किए गए एक अन्य मोटर को अपने गांव के हरी साह, पिता रामसेवक साह के यहां बेचने की बात बताई।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हरी साह के घर पर छापेमारी की, जहां से एक और चोरी का मोटर बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में यह बात सामने आई कि चोरी किए गए मोटरों को हरी साह के माध्यम से नेपाल में बेचने की बात कही गई है।
थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।




















