[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, तुरकौलिया पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेलनेपाली किशोरी को गुजरात ले जाने की कोशिश नाकाम, एसएसबी की सतर्कता से मानव तस्करी की आशंका विफलएनकॉर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित, नशा मुक्त अरवल के लिए अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देशसंत शिरोमणि रविदास जयंती पर जिलेभर में चलेगा समरसता संकल्प अभियानविभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अरवल विकास मंच का आक्रोश मार्च, समाहरणालय पहुंचकर किया प्रदर्शननोखा प्रखंड मुख्यालय में सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर भर्ती शिविर आयोजितभाकपा माले ने मनाया संस्थापक महासचिव चारू मजूमदार का 54वां शहादत दिवसघोड़ासहन के सिंगरहिया गांव में बजरंग दल के तत्वावधान में हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभजैनिथ सोसल फाउंडेशन द्वारा दोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज मैडल से किया गया सम्मानितलू लगने से गुरहनवा के दिलीप महतो की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा
बिहारराज्यरोहतास

नोखा प्रखंड मुख्यालय में सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर भर्ती शिविर आयोजित

नोखा प्रखंड मुख्यालय में सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर भर्ती शिविर आयोजित

एसआईएस ने युवाओं को स्थायी रोजगार के लिए किया प्रेरित

नोखा (रोहतास)। नोखा प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को परतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली एवं सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (SIS) लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। कंपनी के प्रतिनिधि नौलेश पासवान ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग के सहयोग से रोहतास जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में यह विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद एसआईएस में स्थायी रोजगार का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि यह भर्ती अभियान युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण तथा नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी गई।

जिला प्रशासन द्वारा भी शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके।

रिपोर्ट : मंटू कुमार, संवाददाता, नोखा (रोहतास)।

Check Also
Close