[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जैनिथ सोसल फाउंडेशन द्वारा दोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज मैडल से किया गया सम्मानितलू लगने से गुरहनवा के दिलीप महतो की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासाआदापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस पर हमला और शराब कांड के दो आरोपी गिरफ्तारनिर्वाचन साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, रोहतास डीडीसी ने किया उद्घाटनचोरी के दो मोटर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मोटर नेपाल में बेचने का आरोपछपरा घटना के विरोध में पकड़ीदयाल BDO ने बांधी काली पट्टी, सुरक्षा की मांगसीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान अभिषेक पटेल निलंबित,वायरल VIDEO के बाद एक्शनग्राम प्रधान पर लगा आरोप, गांव में नहीं किया कोई विकास कार्यबिक्रमगंज: धनगाई में 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ संपन्नबटिया पुलिस ने जंगल से बरामद किया अज्ञात शव, पास से सल्फास की गोली व नशीले पदार्थ मिले
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

लू लगने से गुरहनवा के दिलीप महतो की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा

लू लगने से गुरहनवा के दिलीप महतो की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी/सिकरहना। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर सतन चौक के समीप सड़क से पूरब स्थित आम के बगीचे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरहनवा निवासी दिलीप महतो, पिता नथुनी महतो के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि तेज धूप और लू लगने के कारण उनकी मौत हुई है।

परिजनों के अनुसार, दिलीप महतो सुबह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले थे। शाम करीब 5 बजे परिजनों को फोन के माध्यम से उनकी मौत की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

मौके पर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार एवं उनकी टीम और SSB के जवान

घटना की सूचना मिलने पर कुंडवा चैनपुर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया

पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि सुबह से खाली पेट रहने और तेज धूप के कारण लू लगने से उनकी तबीयत बिगड़ी होगी। मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Check Also
Close