
जैनिथ सोसल फाउंडेशन द्वारा दोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज मैडल से किया गया सम्मानित
जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
-
प्लस टू राजकीय संपोषित उच्च विद्यालय सोनो में दोड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन
-
200 मीटर दोड़ प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
जमुई: प्लस टू राजकीय संपोषित उच्च विद्यालय सोनो में मंगलवार को जैनिथ सोसल फाउंडेशन के तत्वावधान में 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में गुलशन कुमार ने प्रथम , अनीश कुमार ने द्वितीय तथा दीपक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । जूनियर ग्रुप ए० में दीपक कुमार प्रथम , शीतू कुमार द्वितीय एवं प्रिंस कुमार तृतीय स्थान पर रहे ।
जूनियर ग्रुप बी० में अंश कुमार ने प्रथम , नवीन कुमार ने द्वितीय तथा चंदन कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया । सभी विजेता खिलाड़ियों को क्रमशः गोल्ड , सिल्वर एवं ब्रॉन्ज़ मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर फाउंडेशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पिंटू कुमार यादव ने सभी खिलाड़ियों को खेलों के महत्व , अनुशासन एवं नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया ।
कार्यक्रम में समाजसेवी आनंद सिंह , अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी मो० अजहर , जिला महासचिव पियुष बरनवाल , पवन , कुंदन सहित विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी ।




















