[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाई
अरवलबिहारराज्य

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर जिलेभर में चलेगा समरसता संकल्प अभियान

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर जिलेभर में चलेगा समरसता संकल्प अभियान

भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

अरवल, 30 जुलाई। संत शिरोमणि रविदास जयंती के सफल आयोजन एवं समरसता संकल्प अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में अभियान की रूपरेखा और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का अनुपम संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक सद्भाव स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यशाला के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर पूरे जिले में समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न मंडलों एवं बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर समाज के सभी वर्गों को संत रविदास के विचारों से जोड़ने तथा सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव कुमार, संगीता कुशवाहा, जितेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय पासवान, जिला उपाध्यक्ष रामाशीष दास, सत्येंद्र विश्वकर्मा, जिला मंत्री जय साहू, जिला कार्यालय मंत्री धनंजय रविदास, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चुन्नू नंदन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभुचन्द्र पासवान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : वीरेंद्र चंद्रवंशी, जिला ब्यूरो, अरवल।

Check Also
Close