
भाकपा माले ने मनाया संस्थापक महासचिव चारू मजूमदार का 54वां शहादत दिवस
भाजपा सरकार पर साधा निशाना, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
रिपोर्ट: वीरेंद्र कुमार, जिला ब्यूरो
जहानाबाद, 28 जुलाई। भाकपा (माले) के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारू मजूमदार का 54वां शहादत दिवस मंगलवार को जिला कार्यालय सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के जिला सचिव विजय कुमार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां आम जनता, युवाओं और किसानों के हित में नहीं हैं तथा मीडिया और संवैधानिक संस्थाओं पर भी प्रभाव डालने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में पार्टी संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना आवश्यक है। इसके लिए नए सदस्यों को जोड़ने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों का विस्तार करने का आह्वान किया गया। साथ ही पार्टी की पत्रिका ‘लोक युद्ध’ के वार्षिक ग्राहकों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
राज्य कमेटी सदस्य रविंद्र यादव सहित अन्य नेताओं ने भी चारू मजूमदार के जीवन और संघर्षों को याद करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।
जिले के लरसा, मंदे बिगहा, किनारी, इसे बिगहा, गौरापुर, बिसटौल, रामपुर, मौलनाचक, जयकरण बिगहा, सेंधवा, सरता, मिश्रौली, सुमेरा, नवगढ़, साहू बिगहा, दामुहा, बंधुगंज, सिकंदरपुर, बीरूपुर, सैदपुर समेत दर्जनों गांवों में भी शहादत दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर वाशी अहमद, मुकेश पासवान, श्रवण कुमार, शहनाज अंसारी, धनंजय कुमार, प्रमोद कुमार, कारु चौधरी, उदय कुमार, रामाधार सिंह, धनेश्वर मांझी, हसनैन अंसारी, अरुण यादव, अविनाश पासवान, प्रवीला देवी, ललन किशोर आजाद, नीतीश कुमार, महेंद्री देवी, भगीरथ मांझी, प्रभात कुमार, निरंजन पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















