[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

तेज प्रताप यादव को 14 दिनों के लिए भेजा गया बेऊर जेलबिहार सरकार के सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन पूरे होने पर मोतिहारी में सांस्कृतिक समारोह का आयोजनसम्राट सरकार के 100 दिन पूरे नोखा प्रखंड में लोगों ने सीएम का लाइव प्रसारण देखाधनबाद इंटरसिटी में चोरी का खुलासा, जेवर से भरे बैग के साथ दो आरोपी गिरफ्तारझाझा मारवाड़ी युवा मंच की एक अनोखी पहल, बच्चों के बीच बढ़ी चहल पहलडॉ0 राम अधार जोसफ जी को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस उत्तरप्रदेश पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायलअरवल पुलिस ने पायस मिशन स्कूल में शुरू किया ‘ऑपरेशन विधि पालक’ और ‘दीदी पुलिस टीम’ कार्यक्रमअरवल पुलिस का लाइन डे कार्यक्रम आयोजित, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का त्वरित समाधान का दिया निर्देशअरवल: दोर्रा पंचायत में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
पटनाबिहारराज्य

तेज प्रताप यादव को 14 दिनों के लिए भेजा गया बेऊर जेल

NEET मामले में छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने के बाद देर रात कार्रवाई, पटना के मॉल से पुलिस ने किया गिरफ्तार

तेज प्रताप यादव को 14 दिनों के लिए भेजा गया बेऊर जेल

NEET मामले में छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने के बाद देर रात कार्रवाई, पटना के मॉल से पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना। बिहार बंद के दौरान छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दिनभर चले घटनाक्रम के बाद पुलिस ने उन्हें पटना के एक मॉल से गिरफ्तार किया और दीघा थाना ले गई। इसके बाद उन्हें 14 दिनों के लिए बेऊर जेल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि NEET पेपर लीक मामले, छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और शिक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर शनिवार को बिहार बंद का आह्वान किया गया था। इसी दौरान तेज प्रताप यादव सुबह करीब 11 बजे रामगुलाम चौक पहुंचे और आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन किया।

तेज प्रताप यादव ने रामगुलाम की प्रतिमा पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के आंदोलन को जायज बताते हुए उनके समर्थन में अपनी बात रखी। इसके बाद शाम को पुलिस ने उन्हें एक मॉल से गिरफ्तार कर लिया। देर रात हुई इस कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बेऊर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई के बाद बिहार की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।

Check Also
Close