[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेत के कणों से रचा विश्व इतिहास: चंपारण के लाल मधुरेंद्र कुमार का नाम फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, नीतीश कुमार ने किया सम्मानितचहल्लुम पर्व को लेकर दावथ में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की अमन-चैन बनाए रखने की अपीलनोखा: क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता में सफल छात्रों को किया गया पुरस्कृतकरपी परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का सफल वितरणसिमुलतला में मनाई गई प्रेमचंद जयंती, साहित्यिक संगोष्ठी में रेलकर्मियों ने साझा किए विचारमोतिहारी पुलिस की बड़ी उपलब्धि, ‘ऑपरेशन 3.0’ में बिहार में दूसरा स्थान“नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट! 15 KM इलाके में कड़ी निगरानी, नशा तस्करों पर मोतिहारी DM का बड़ा एक्शन”गेरुआ में केसरवानी कांवरिया सेवा फाउंडेशन झाझा के सेवा शिविर का भव्य शुभारंभशराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, तुरकौलिया पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेलनेपाली किशोरी को गुजरात ले जाने की कोशिश नाकाम, एसएसबी की सतर्कता से मानव तस्करी की आशंका विफल
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, तुरकौलिया पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेल

शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, तुरकौलिया पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेल

मोतिहारी/तुरकौलिया। गुप्त सूचना के आधार पर तुरकौलिया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर एक शराब कारोबारी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने तुरकौलिया बाजार निवासी अरविंद कुमार के घर पर छापेमारी की। इस दौरान उसके कब्जे से 180 एमएल की ऑफिसर चॉइस फ्रूटी अंग्रेजी शराब की 42 बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने मौके से अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर तीन फरार वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान माधोपुर कटहरिया निवासी शेख इम्तियाज, मठवा निवासी राजेंद्र सिंह एवं परशुरामपुर निवासी मोहम्मद ताहिर के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा शराब बेचने और सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close