[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

महीनों से खराब हैंडपंप पानी को भटक रहे ग्रामीणआलम चौक पर कुण्डवा चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 171 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तारसिकंदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, दो पशु तस्कर गिरफ्ताररेत के कणों से रचा विश्व इतिहास: चंपारण के लाल मधुरेंद्र कुमार का नाम फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, नीतीश कुमार ने किया सम्मानितचहल्लुम पर्व को लेकर दावथ में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की अमन-चैन बनाए रखने की अपीलनोखा: क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता में सफल छात्रों को किया गया पुरस्कृतकरपी परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का सफल वितरणसिमुलतला में मनाई गई प्रेमचंद जयंती, साहित्यिक संगोष्ठी में रेलकर्मियों ने साझा किए विचारमोतिहारी पुलिस की बड़ी उपलब्धि, ‘ऑपरेशन 3.0’ में बिहार में दूसरा स्थान“नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट! 15 KM इलाके में कड़ी निगरानी, नशा तस्करों पर मोतिहारी DM का बड़ा एक्शन”
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

आलम चौक पर कुण्डवा चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 171 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार

आलम चौक पर कुण्डवा चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 171 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी, सिकरहना: कुंडवा चैनपुर। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आलम चौक से 171 लीटर नेपाली सूफी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेश जायसवाल, पिता जवेरी जायसवाल, ग्राम पदुमकार, थाना पताही; अरविंद कुमार, पिता जयराम पासवान, ग्राम झाबुआ राम, थाना ढाका तथा नरेश कुमार, पिता खुमारी राम, ग्राम भीलवाड़ा, थाना घोड़ासहन के रूप में हुई है। तीनों आरोपी पूर्वी चंपारण जिले के निवासी बताए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 171 लीटर नेपाली सूफी शराब बरामद करने के साथ शराब परिवहन में प्रयुक्त एक ग्लैमर और एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी जब्त किया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ क्षेत्र में लगातार अभियान जारी रहेगा।

Check Also
Close