[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर हर महादेव से गूंजे शिवालयबांकीपुर के चुनावी नतीजे मूल कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का परिणाम: आनंद कुमार चंद्रवंशीसीमावर्ती गांवों के 15 युवाओं को मिला बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षणफंदे से लटका मिला 36 वर्षीय युवक का शव, गांव में मची सनसनीRLM प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर दी सांत्वना।ए.एस. कॉलेज बिक्रमगंज में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमबिक्रमगंज एसडीएम ने मालियाबाग में किया अतिक्रमण का निरीक्षण,  हटाने का दिया निर्देशसिकंदरा में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार; तीन कट्टे और चार कारतूस बरामदड्रोन से निगरानी में SSB 20वी बटालियन की बड़ी कार्रवाई, 279 लीटर नेपाली शराब के साथ स्कॉर्पियो बरामदSSB 20वी बटालियन की बड़ी कामयाबी, नेपाल से भारत लाई जा रही 54 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

फंदे से लटका मिला 36 वर्षीय युवक का शव, गांव में मची सनसनी

फंदे से लटका मिला 36 वर्षीय युवक का शव, गांव में मची सनसनी

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

जमुई: सोनो। लोहा गांव में रविवार को एक घर में 36 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सोनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल (FSL) टीम को भी बुलाया गया।

मृतक की पहचान लोहा गांव निवासी महेंद्र शर्मा के पुत्र मनोज शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जमुई भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मनोज शर्मा अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था और मेहनत-मजदूरी कर अपने बाल-बच्चों का भरण-पोषण करता था। वह जमुई स्थित एक निजी क्लीनिक में कार्यरत था। घटना के बाद उसकी पत्नी के लापता होने की भी जानकारी सामने आई है।

सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Check Also
Close