[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
Crime Newsबिहारराज्य

कुंडवा चैनपुर में बड़ी कार्रवाई: 54 किलो गांजा के साथ 3 गिरफ्तार, चार चक्का वाहन जब्त

कुंडवा चैनपुर में बड़ी कार्रवाई: 54 किलो गांजा के साथ 3 गिरफ्तार, चार चक्का वाहन जब्त

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

पूर्वी चंपारण। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 54 किलो गांजा, एक चार चक्का वाहन और तीन मोबाइल फोन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10,800 रुपये बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक, 04 अगस्त 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक चार चक्का वाहन BR01BT 9171 से गांजा लेकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिकरहना के नेतृत्व में टीम गठित कर वाहन का पीछा किया गया।

बसंत चौक के पास पुलिस को देखते ही वाहन सवार भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर वाहन को खदेड़ते हुए बरवा खुर्द सैनिक रोड में दो आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन से 54 किलो गांजा, तीन मोबाइल फोन और 10,800 रुपये नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी

  1. कमलेश कुमार, उम्र 34 वर्ष, पिता भिखारी दास, निवासी गंगा सिरसिया, थाना चकिया, पूर्वी चंपारण।
  2. संजय कुमार तिवारी, उम्र 44 वर्ष, पिता स्व. जगदीश तिवारी, निवासी देवरिया, जिला मुजफ्फरपुर।
  3. विनोद मुखिया, उम्र 38 वर्ष, पिता अशर्फी मुखिया, निवासी बसंतपुर, थाना कुंडवा चैनपुर, पूर्वी चंपारण।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बसंतपुर क्षेत्र से गांजा लेकर जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में से विनोद मुखिया की निशानदेही पर उसे भी गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी

  • 54 किलो गांजा
  • एक चार चक्का वाहन (BR01BT 9171)
  • 03 मोबाइल फोन
  • ₹10,800 नकद

कार्रवाई में सिकरहना के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार, पुलिस निरीक्षक धनंजय कुमार सहित कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस, सशस्त्र बल एवं चौकीदार शामिल रहे।

कुण्डवा चैनपुर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Check Also
Close