[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकनझाझा भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की रक्त दान से हुई शुरुआतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाझा गांधी चौक में 100 दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनाभारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती की नेतृत्व में यह भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया गयासृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से हुई पूजाप्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

कुंडवा चैनपुर में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली शराब जब्त; एक गिरफ्तार

कुंडवा चैनपुर में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली शराब जब्त; एक गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

पूर्वी चंपारण/कुंडवा चैनपुर। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 207 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। इस दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से बाइक छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खारुही डाला के रास्ते दो बाइक सवार शराब लादकर ढाका की ओर जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहनों की जांच शुरू की।

कार्रवाई के दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर फरार हो गया, जबकि दूसरे बाइक सवार को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अजीबुल्लाह अंसारी उर्फ अब्दुल्ला, पिता–सरफुद्दीन अंसारी, निवासी सिसहनी, थाना कुंडवा चैनपुर, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।

बरामदगी

🔹 ग्लैमर मोटरसाइकिल (BR30AB 6135) से 210 बोतल नेपाली रिलैक्स शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 63 लीटर बताई गई है।

🔹 फरार तस्कर द्वारा छोड़ी गई लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल (BR06CC7484) से 480 बोतल नेपाली रिलैक्स शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 144 लीटर है।

इस प्रकार पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों से कुल 207 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। वही थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि फरार तस्कर की तलाश जारी है।

Check Also
Close