16.8 लीटर नेपाली शराब के साथ नाबालिग समेत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त
16.8 लीटर नेपाली शराब के साथ नाबालिग समेत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
पूर्वी चंपारण: सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 20वीं बटालियन, सीतामढ़ी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर कार्रवाई करते हुए 16.8 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। इस दौरान शराब ले जा रहे एक 17 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया तथा एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त 2026 की रात करीब 11:20 बजे सहायक उप निरीक्षक राजीव चंद देव के नेतृत्व में चार जवानों की टीम स्पेशल नाका ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी। 13 अगस्त की रात करीब 1 बजे सीमा पिलर संख्या 347/2 के पास, हिरापुर गांव में भारत की सीमा के करीब 20 मीटर अंदर, जवानों ने एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल से नेपाल की ओर से भारत में आते देखा।
ड्यूटी पार्टी ने उसे रुकने का इशारा किया। जवानों को देखते ही युवक मोटरसाइकिल को वापस नेपाल की ओर मोड़ने लगा। संदेह होने पर SSB जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से 300-300 मिलीलीटर की 56 बोतल नेपाली शराब (Relax) बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 16.8 लीटर बताई गई है।
गिरफ्तार युवक की पहचान चंदर भूषण (17 वर्ष), पिता राजमंगल यादव, ग्राम औरैया ढाका, थाना ढाका, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है। SSB के अनुसार युवक शराब का कूरियर था और नेपाल से भारत की ओर शराब ला रहा था।
यह कार्रवाई 20वीं बटालियन SSB की BOP गुआबारी की टीम द्वारा अकेले की गई। कार्रवाई के दौरान किसी ड्रग डिटेक्शन किट का इस्तेमाल नहीं किया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
बरामदगी:
- नेपाली शराब (Relax) – 56 बोतल, कुल 16.8 लीटर
- हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल – 01
- गिरफ्तार व्यक्ति – 01 (नाबालिग, उम्र 17 वर्ष)
स्थान: सीमा पिलर संख्या 347/2, हिरापुर गांव, पूर्वी चंपारण, बिहार।




















