गुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार
गुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार
रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी/ढाका। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के तेल्हारा काला निवासी इंद्रजीत साह, पिता स्वर्गीय रामदयाल साह की 23 अगस्त को गुरहनवा में हुए भीषण सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल इंद्रजीत साह को ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल मोतिहारी रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मोतिहारी ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
आपको बताते चलें कि इस भीषण सड़क हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए थे। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अब इलाज के दौरान इंद्रजीत साह की भी मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल अन्य तीन लोगों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
मृतक इंद्रजीत साह अपने पीछे 18 वर्षीय एक पुत्र और पत्नी को छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
इधर, कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सड़क हादसे को अंजाम देने वाले गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


















