[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकनझाझा भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की रक्त दान से हुई शुरुआतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाझा गांधी चौक में 100 दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनाभारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती की नेतृत्व में यह भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया गयासृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से हुई पूजाप्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 855 किलो यूरिया और 48 लीटर रेड बुल जब्त

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 855 किलो यूरिया और 48 लीटर रेड बुल जब्त

तस्करी के खिलाफ अभियान में दो गिरफ्तार, चार साइकिल और एक बाइक भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

घोड़ासहन/मोतिहारी। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) मोतिहारी के जवानों ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में यूरिया और रेड बुल जब्त किया। कार्रवाई के दौरान एक नेपाली नागरिक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जब्त सामान के साथ चार साइकिल और एक बाइक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय, मोतिहारी को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

पहली कार्रवाई में 855 किलो यूरिया बरामद

एसएसबी बीओपी झंझरा के जवानों ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर बलुआ गांव के समीप विशेष गश्ती अभियान चलाया। बुधवार को करीब 11:30 बजे सीमा स्तंभ संख्या 361/10 से लगभग 200 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में एक व्यक्ति को पकड़ा गया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विनोद कुमार (47 वर्ष), पिता हरख राय, निवासी रेगनिया, थाना जितना, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई। उसके पास से 45-45 किलो के 19 बोरे यूरिया बरामद किए गए, जिसका कुल वजन 855 किलो बताया गया। इसके अलावा चार साइकिल भी जब्त की गईं। एसएसबी के अनुसार, यूरिया को रेगनिया से नेपाल के बैरिया ले जाया जा रहा था।

दूसरी कार्रवाई में 48 लीटर रेड बुल जब्त

वहीं, दूसरी कार्रवाई एसएसबी बीओपी बिंद्यवासिनी के जवानों ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर की। महुआवा थाना क्षेत्र के समीप बुधवार सुबह गश्ती के दौरान जवानों ने 192 बोतल रेड बुल बरामद की। प्रत्येक बोतल 250 एमएल की थी, जिससे कुल मात्रा 48 लीटर हुई।

मौके से नेपाल के बारा जिले के सिमरौनगढ़ थाना क्षेत्र के बेनौली निवासी सियाराम साह कलवार (48 वर्ष), पिता अमलदेव प्रसाद साह कलवार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक बजाज प्लेटिना बाइक (BR05A/X4407) भी जब्त की गई। एसएसबी के मुताबिक, यह खेप भारत से नेपाल ले जाई जा रही थी। कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 375/10 से करीब 800 मीटर भारतीय क्षेत्र में की गई।

कस्टम कार्यालय को सौंपने की तैयारी

71वीं वाहिनी एसएसबी मोतिहारी के कमांडेंट प्रफ्फुल कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में जब्त सामान, वाहनों और गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय, मोतिहारी को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Check Also
Close