झाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

झाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
गिद्धौर के उपरेली सेवा गांव के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
झाझा/जमुई। रेल थाना झाझा पुलिस को मोबाइल चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के तीन मोबाइल फोन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के उपरेली सेवा गांव के रहने वाले बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 सितंबर 2026 को 18181 थावे-टाटा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए। इस दौरान विकास कुमार रावत, पिता स्वर्गीय नवल रावत तथा रंजीत रावत, पिता स्वर्गीय सीताराम रावत, दोनों निवासी उपरेली सेवा, थाना गिद्धौर, जिला जमुई को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रेल पुलिस की इस कार्रवाई से ट्रेन में मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।




















