[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भूल जाने का अधिकार: क्या अतीत से मुक्ति भी अधिकार है?जनता दरबार आयोजित, 112 परिवादियों की सुनी गई समस्याएंआर्म रेसलिंग में कोआथ-योगिनी के लाल ने जीता रजत, रोहतास का नाम किया रोशनजे पी के इंटर कॉलेज बभनौल में गैर अनुदानित कॉलेजों की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने पर जोरविधायक के नहीं आने से स्थगित हुई पीएम श्री जगदयाल सिंह प्लस टू विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठकस्टोन की समस्या से बचाव के लिए खान-पान और जीवनशैली में सुधार जरूरी: डॉ. गौरव मिश्राकुंडवा चैनपुर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा, सत्यापन के बाद विधिसम्मत कार्रवाई जारीअरवल में AISA और RYA ने निकाला ‘देशव्यापी इंकलाब मार्च’, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग ज्ञानदीप जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा हुई आयोजितघर में गिरने से टूटा कूल्हा, आयुष्मान से हुआ निशुल्क हिप रिप्लेसमेंट
बिहारराज्यरोहतास

आर्म रेसलिंग में कोआथ-योगिनी के लाल ने जीता रजत, रोहतास का नाम किया रोशन

आर्म रेसलिंग में कोआथ-योगिनी के लाल ने जीता रजत, रोहतास का नाम किया रोशन

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) कोआथ थाना क्षेत्र के योगिनी गांव निवासी आदित्य कुमार ने पटना में आयोजित आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर दावथ प्रखंड सहित पूरे रोहतास जिले का नाम रोशन किया है।

आदित्य कुमार, उदय कुमार के पुत्र हैं और मूल रूप से योगिनी गांव के निवासी हैं। पटना के खगौल, दानापुर स्थित रॉयल इन रिसॉर्ट में द नेक्स्ट अर्थ फिटनेस की ओर से आयोजित आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में आदित्य ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया था।

कड़े मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

बता दें कि आदित्य इससे पहले उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। लगातार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने से उनके परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

इस उपलब्धि पर ग्रामीणों विकास दूबे, मूर्तिकार राकेश दूबे सहित कई लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी हैं।

Check Also
Close