
जे पी के इंटर कॉलेज बभनौल में गैर अनुदानित कॉलेजों की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने पर जोर
रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ (रोहतास ) प्रखंड के जे पी के इंटर कॉलेज बभनौल परिसर में गैर अनुदानित इंटर कॉलेजों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. प्रकाश चतुर्वेदी ने की जबकि मंच का संचालन चारों धाम मिश्रा ने किया।
बैठक में रोहतास जिला सहित आसपास के दर्जन भर से अधिक गैर अनुदानित इंटर कॉलेजों के प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति के सदस्य शामिल हुए।
बैठक में मुख्य रूप से गैर अनुदानित कॉलेजों को अनुदान सूची में शामिल करने, शिक्षकों के वर्षों से लंबित वेतन भुगतान, छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने और मान्यता संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने में गैर अनुदानित कॉलेजों की अहम भूमिका है, लेकिन सरकार की उपेक्षा के कारण प्रबंधन और शिक्षकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हम सबको एकजुट होकर अपनी आवाज सरकार तक पहुँचानी होगी।
वहीं प्राचार्य विक्की चौबे ने कहा कि संगठन को प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक मजबूत किया जाएगा और जल्द ही शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को सक्रिय करने और अगली बैठक जल्द बुलाने का निर्णय लिया गया। बैठक मे उप प्राचार्य उमेश पाठक, ओमप्रकाश पाठक, दिनेश कुमार, राज किशोर केशरी,राजू पाठक, मुकेश कुमार सिंह, पुष्पेंद्र दुबे अभिषेक कुमार,अरविन्द तिवारी,शिव शंकर दुबे, आनंद चौबे,मिथिलेश चौधरी, राहुल सिंह,गुप्ता जी, अविनाश चौबे,प्रशांत कुमार, हरेंद्र बेसहारा, विभा सिंह,प्रर्मिला तिवारी, नेहा चौबे, श्वेता कुमारी,सहित कई लोग शामिल थे।




















