Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य
कुंडवा चैनपुर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा, सत्यापन के बाद विधिसम्मत कार्रवाई जारी
कुंडवा चैनपुर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा, सत्यापन के बाद विधिसम्मत कार्रवाई जारी
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी/सिकरहना। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में संध्या गश्ती एवं सूचना संकलन के दौरान पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों की पहचान हीरालाल कुमार (19 वर्ष), पिता जय नारायण कुशवाहा तथा सूरज कुमार (17 वर्ष), पिता लालबाबू भगत, दोनों निवासी हसनपुर, थाना कुंडवा चैनपुर, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ने के बाद उनका सत्यापन शुरू कर दिया है। सत्यापन के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा दोनों युवकों का सत्यापन किया जा रहा है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।




















