72 लीटर नेपाली शराब के साथ ऑटो जब्त, दो युवक गिरफ्तार
कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, महंगुआ गांव के पास मिली सफलता

72 लीटर नेपाली शराब के साथ ऑटो जब्त, दो युवक गिरफ्तार
कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, महंगुआ गांव के पास मिली सफलता
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी। सिकरहना अनुमंडल क्षेत्र के कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस ने दिवा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 72 लीटर नेपाली देशी कस्तूरी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक तीन पहिया टेंपो को भी जब्त किया है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम महंगुआ स्थित पक्की सड़क पर मिडिल स्कूल के समीप गुप्त सूचना के आधार पर वाहन की जांच की गई। तलाशी के दौरान 240 बोतल नेपाली देशी कस्तूरी शराब बरामद हुई। प्रत्येक बोतल में 300 एमएल शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 72 लीटर बताई गई है।
मौके से पुलिस ने तीन पहिया टेंपो संख्या BR05PB9524 को जब्त करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान मंदीप मुखिया (21 वर्ष), पिता गोरख मुखिया एवं क्रिस मिश्रा (18 वर्ष), पिता अशोक कुमार मिश्रा, दोनों निवासी थाना पताही, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।
कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब एवं टेंपो को जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।




















