[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवा चैनपुर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा, सत्यापन के बाद विधिसम्मत कार्रवाई जारीअरवल में AISA और RYA ने निकाला ‘देशव्यापी इंकलाब मार्च’, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग ज्ञानदीप जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा हुई आयोजितघर में गिरने से टूटा कूल्हा, आयुष्मान से हुआ निशुल्क हिप रिप्लेसमेंट72 लीटर नेपाली शराब के साथ ऑटो जब्त, दो युवक गिरफ्तारहौसला हो तो ऐसा! प्रधान की सोच ने बदल दी करवदिया के इस गांव की तस्वीर, बलवंत सिंह यादव बनें नंबर वन चकिया ब्लाक के प्रधानसैनिक रोड पर कुण्डवा चैनपुर पुलिस का वाहन चेकिंग अभियानकुंडवा चैनपुर पुलिस ने 135 लीटर नेपाली शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तारपाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध को ढाका पुलिस ने किया गिरफ्तारविकसित ग्राम पंचायत योजना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
बिहारराज्यरोहतास

ज्ञानदीप जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा हुई आयोजित

ज्ञानदीप जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा हुई आयोजित

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट

रोहतास: नोखा, सोमवार को पंचायत भवन, उत्तरी बराव में ज्ञानदीप जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड, बराव, नोखा की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति से जुड़ी 7 पंचायतों की लगभग 450 जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड परियोजना प्रबंधक (BPM) रवि कांत शर्मा, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (BCO) मनीष कुमार एवं प्रबंधक IB-CB उत्पल कांत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

वार्षिक आम सभा के दौरान समिति के विगत वर्ष के आर्थिक चिट्ठे एवं आय-व्यय का विवरण समिति की अध्यक्ष शांति देवी द्वारा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान समिति की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीविका से जुड़े पदाधिकारियों ने दीदियों को सामूहिक प्रयास, पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन तथा आजीविका के विभिन्न अवसरों से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गीतांजलि, अनीता, ऋषिकेश, मनोज, सत्येंद्र, संजय, अविनाश, गोविन्द सहित BPIU टीम के सभी कर्मियों एवं जीविका कैडरों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वार्षिक आम सभा में बड़ी संख्या में दीदियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल एवं जीवंत बनाया। समिति के सदस्यों ने भविष्य में भी सामूहिक रूप से कार्य करते हुए महिला सशक्तीकरण एवं आजीविका संवर्धन की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Check Also
Close