[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भूल जाने का अधिकार: क्या अतीत से मुक्ति भी अधिकार है?जनता दरबार आयोजित, 112 परिवादियों की सुनी गई समस्याएंआर्म रेसलिंग में कोआथ-योगिनी के लाल ने जीता रजत, रोहतास का नाम किया रोशनजे पी के इंटर कॉलेज बभनौल में गैर अनुदानित कॉलेजों की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने पर जोरविधायक के नहीं आने से स्थगित हुई पीएम श्री जगदयाल सिंह प्लस टू विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठकस्टोन की समस्या से बचाव के लिए खान-पान और जीवनशैली में सुधार जरूरी: डॉ. गौरव मिश्राकुंडवा चैनपुर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा, सत्यापन के बाद विधिसम्मत कार्रवाई जारीअरवल में AISA और RYA ने निकाला ‘देशव्यापी इंकलाब मार्च’, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग ज्ञानदीप जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा हुई आयोजितघर में गिरने से टूटा कूल्हा, आयुष्मान से हुआ निशुल्क हिप रिप्लेसमेंट
बिहारराज्यरोहतास

जनता दरबार आयोजित, 112 परिवादियों की सुनी गई समस्याएं

जनता दरबार आयोजित, 112 परिवादियों की सुनी गई समस्याएं

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज रोहतास। अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज के कार्यालय कक्ष में सोमवार को सबका सम्मान जीवन आसान के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित परिवाद प्रस्तुत किए।

जनता दरबार में कुल 112 परिवादियों की सुनवाई की गई, जिसमें भूमि विवाद से संबंधित 87, आपूर्ति से संबंधित 17 और अन्य मामलों से संबंधित 8 परिवाद शामिल थे। अनुमंडल पदाधिकारी ने 43 परिवादों का मौके पर ही निष्पादन किया और शेष मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आम नागरिक जनता दरबार के माध्यम से अपनी शिकायतें प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं, जिन पर निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close