कुंडवा चैनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टेम्पू से 360 लीटर नेपाली शराब बरामद

कुंडवा चैनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टेम्पू से 360 लीटर नेपाली शराब बरामद
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
पूर्वी चंपारण। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती एवं विशेष छापेमारी के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक तीन पहिया टेम्पू से भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने टेम्पू की सीट और ऊपरी छत में छिपाकर रखे गए करीब 30 कार्टून शराब बरामद किए। इनमें नेपाली देशी शराब की कुल 1,200 बोतलें थीं। प्रत्येक बोतल में 300 मिलीलीटर शराब थी। इस प्रकार बरामद शराब की कुल मात्रा 360 लीटर बताई गई है।
इस मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सोनेलाल सहनी (55 वर्ष), पिता सुखाड़ी सहनी, निवासी अगरवा मोहल्ला, थाना नगर, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।
पुलिस ने शराब बरामदगी के बाद संबंधित मामले में अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।




















