[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाबा झुमराज मंदिर कमेटी ने सार्वजनिक किया आय-व्यय का ब्योरा, पारदर्शिता की पहल सराहनीयघोड़ासहन में 198 लीटर नेपाली शराब बरामद, ई-रिक्शा के साथ एक गिरफ्तारराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में ई-कचरा संग्रह अभियान चलाया गया, यूथ इको क्लब ने निभाई अहम भूमिका14 नवंबर 2026 को प्रस्तावित माँ भलुनी धाम महोत्सव की तैयारियों को लेकर स्थल निरीक्षणविधायक आलोक सिंह ने कियाकवई स्थित राम प्यार सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षणराष्ट्रीय लोक मोर्चा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का सासाराम में अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम संपन्नकुंडवा चैनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टेम्पू से 360 लीटर नेपाली शराब बरामदअरवल डीएम एवं एसपी के संयुक्त बैठक में सड़क सुरक्षा तथा अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क और प्रणाली (CCTNS) से संबंधित समीक्षा आयोजितबुलडोजर राज और पुलिसिया दमन के खिलाफ भाकपा (माले) का कैडर कन्वेंशन आयोजितअरवल एसपी ने जनता दरबार में सुनीं 16 लोगों की फरियाद, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
बिहारराज्यरोहतास

राष्ट्रीय लोक मोर्चा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का सासाराम में अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम संपन्न

राष्ट्रीय लोक मोर्चा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का सासाराम में अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम संपन्न

उपेन्द्र कुशवाहा जी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के सच्चे चिंतक हैं – अशोक राम

रोहतास संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

 सासाराम स्थित कुशवाहा भवन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ द्वारा अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहतास जिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवानंद राम ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार राम शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक कुमार राम ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेन्द्र कुशवाहा ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के सच्चे चिंतक हैं। उन्होंने केंद्रीय विद्यालयों एवं सैनिक स्कूलों में आरक्षण लागू कराने की दिशा में अपने कार्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण पहल की, जिससे वंचित वर्गों के बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिले। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सम्मान और अधिकार के माध्यम से ही अनुसूचित जाति समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।

इस संवाद कार्यक्रम में रोहतास जिले के अनुसूचित जाति समाज की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। साथ ही, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन को और मजबूत एवं धारदार बनाने, समाज के लोगों की समस्याओं का समाधान करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं पंचायत अध्यक्षों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव शंभू चौधरी महेंद्र पासवान अनिल दास वकील कुमार चौधरी मिथिलेश कुमार रजक वैजयंती पासवान ज संतोषी देवी उदय एवं डॉ. प्रवीण कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा की विचारधारा एवं माननीय उपेन्द्र कुशवाहा के विचारों से प्रभावित होकर पूर्व राजद प्रदेश महासचिव भैया राम भारती, अमित कुमार राम, नागेंद्र प्रसाद, श्री सुमन एवं सूरज देवराम सहित कई लोगों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार राम ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति समाज को संगठित करना, उनकी समस्याओं को पार्टी के मंच पर उठाना तथा सामाजिक सम्मान, शिक्षा और अधिकारों के लिए प्रभावी पहल करना रहा।

Check Also
Close