
विधायक आलोक सिंह ने कियाकवई स्थित राम प्यार सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण
रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कवई स्थित राम प्यार सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण स्थानीय विधायक आलोक सिंह ने किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर पठन-पाठन व्यवस्था, सुविधाओं और समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली गई।
निरीक्षण के क्रम में विद्यालय भवन की ऊपरी मंजिल अत्यंत जर्जर एवं असुरक्षित स्थिति में पाई गई, जो बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है, आलोक सिंह ने निरीक्षण के दौरान कहा कि
छात्रों की सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल को ध्यान में रखते हुए इस जर्जर मंजिल को ध्वस्त कर नए सिरे से सुदृढ़ भवन निर्माण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक त्वरित कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता श्री कुमार पाटलिपुत्र सिंह ‘सुशील’ जी, पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह जेडीयू नेत्री मानती मौर्या, हरेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह सहित स्थानीय गणमान्य लोग एवं सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित उपस्थित रहे।




















