
शेखपुरा जिला में-भास्कर महोत्सव का भव्य आगाज, एमएलसी ललन प्रसाद और डीएम शेखर आनंद ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
शेखपुरा जिला ब्यूरो रंजन कुमार की रिपोर्ट
शेखपुरा-जिले में संस्कृति और उल्लास का प्रतीक भास्कर महोत्सव’ का भव्य और शानदार आगाज हो चुका है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एमएलसी ललन प्रसाद और जिलाधिकारी शेखर आनंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
अरघौती धाम मंदिर परिसर में उमड़ी भारी भीड़ यह भव्य आयोजन शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध अरघौती धाम मंदिर परिसर में किया गया। महोत्सव के पहले दिन ही स्थानीय लोगों और कला प्रेमियों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी ऐतिहासिक बना दिया सांस्कृतिक छटा और उत्साह का माहौल -दीप प्रज्वलन के साथ ही महोत्सव का माहौल पूरी तरह से ऊर्जावान और भक्तिमय हो गया इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है, और आने वाले दिनों में कई सांस्कृतिक व आकर्षक प्रस्तुतियां देखने को मिलने की उम्मीद है।




















