
छठ महापर्व को लेकर नोखा बाजार में उमड़ी भीड़, फलहारी दुकानों पर बढ़ी रौनक
केला, नारियल, सेब, संतरा समेत पूजन सामग्री की खरीदारी में जुटे लोग, बाजार में देर शाम तक रही चहल-पहल
रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट
नोखा। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शनिवार को नोखा बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर फलहारी दुकानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही।
छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले केला, नारियल, सेब, संतरा, अनार, मौसमी और अन्य फलों की खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंचते रहे।
बस स्टैंड से लेकर मुख्य बाजार और दीनदयाल चौक तक फल और पूजन सामग्री की दुकानों पर काफी चहल-पहल देखने को मिली।
व्रतियों के परिजन छठ पूजा के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी में जुटे रहे। बाजार में फलों के साथ सूप, दउरा, ईख और अन्य पूजन सामग्री की भी मांग बढ़ गई है। पर्व को लेकर बाजार में रौनक देखते ही बन रही है। दुकानदारों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है।




















