[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला महाव्रत, छठी मइया के गीतों से गूंजा दावथनोखा में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया छठ महापर्व का खरनाछठ महापर्व को लेकर नोखा बाजार में उमड़ी भीड़, फलहारी दुकानों पर बढ़ी रौनकशेखपुरा जिला में-भास्कर महोत्सव का भव्य आगाज, एमएलसी ललन प्रसाद और डीएम शेखर आनंद ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभदिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम
बिहारराज्यरोहतास

खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला महाव्रत, छठी मइया के गीतों से गूंजा दावथ

खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला महाव्रत, छठी मइया के गीतों से गूंजा दावथ

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) |लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर पूरा प्रखंड क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। चार दिवसीय महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को छठ व्रतियों ने पूरी श्रद्धा, पवित्रता और नेम-निष्ठा के साथ खरना का अनुष्ठान संपन्न किया।

दिनभर उपवास रखने के बाद व्रतियों ने संध्या बेला में भगवान भास्कर और छठी मइया की विधिवत पूजा-अर्चना कर खरना का प्रसाद ग्रहण किया। इसी के साथ व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला महाव्रत शुरू हो गया।

मिट्टी के चूल्हे पर बना गुड़ की खीर का प्रसाद

खरना को लेकर सुबह से ही घरों में विशेष तैयारियां चलती रहीं। मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ की खीर और रोटी सहित पारंपरिक प्रसाद तैयार किया गया। पूजा के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया और परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया।

खरना संपन्न होते ही घर-आंगन में छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजने लगे और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

अब अर्घ्य की तैयारी

महापर्व के तीसरे दिन रविवार को छठ व्रती अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को संध्या कालीन पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके लिए विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। व्रती नदी, तालाब और अन्य जलाशयों में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगे तथा परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना करेंगे।

वहीं सोमवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को दूसरा अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा और व्रती विधि-विधान से पारण कर 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का समापन करेंगे।

Check Also
Close