बाइक से गिरकर विद्यालय की रसोइया की दर्दनाक मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

बाइक से गिरकर विद्यालय की रसोइया की दर्दनाक मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
सिकरहना। (पूर्वी चंपारण) कुण्डवा चैनपुर। सड़क हादसे में बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मु. संजू देवी (49 वर्ष) के रूप में हुई है। वह हसनपुर मध्य विद्यालय में पिछले 15 वर्षों से रसोइया के पद पर कार्यरत थीं।
मिली जानकारी के अनुसार, संजू देवी शुक्रवार की शाम अपनी बहन की बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने कुण्डवा चैनपुर गई थीं। खरीदारी करने के बाद घर लौटने के क्रम में वह बाइक से गिर गईं। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया।
बताया जाता है कि मृतका के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, दोनों अभी नाबालिग हैं। मां की असामयिक मौत से बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है।
इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने मृतका के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।




















