[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जनता दरबार में दिखा त्वरित न्याय, जमुई डीएम नवीन के फैसलों से बढ़ा लोगों का भरोसानई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. खालिद अनवर का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की रही बड़ी भागीदारीइंकलाबी नौजवान सभा ने अरवल में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और NTA को भंग करने की मांगअरवल में दर्दनाक सड़क हादसा: चार लोगों की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टमझाझा रेल पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार“हॉस्टल से भागे तीन बच्चों को जीआरपी ने ट्रेन से किया रेस्क्यू, एक घंटे के अंदर ऑपरेशन सफल”जमुई जिला पदाधिकारी नवीन की अध्यक्षता में सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रबंध समिति की 29 वीं उच्चस्तरीय बैठक संपन्नअनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संघ बिहार ने किया नव पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी जमुई का भव्य स्वागत।नहीं रहे प्रभात खबर के योगापट्टी रिपोर्टर समीर वाजपेयी, क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखरता से उठाते थे आवाजबच्चों के सर्वांगीण विकास में प्रतियोगिता सशक्त माध्यम:–राकेश कुमार मिश्र
देशबिहारराज्यरोहतास

चंद्रवंशी समाज ने एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को खुलकर किया समर्थन

रोहतास संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

काराकाट लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत डेहरी में शनिवार को एनडीए प्रत्याशी सह आरएलएम सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में चंद्रवंशी समाज की बैठक जदयू के वरिष्ठ नेता बिंदा चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य रूप से बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी एवं जहानाबाद के सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2014 में जिस तरह काराकाट क्षेत्र की जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया और इस क्षेत्र के विकास करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ, आज एक बार फिर मैं आप सबसे आशीर्वाद की अपेक्षा रखता हूं।

उन्होंने कहा कि पिछली बार राज्य में अनुकूल परिस्थिति नहीं होने के कारण क्षेत्र के कई विकास कार्य प्रभावित हुए लेकिन इस बार केंद्र और राज्य दोनों जगह एनडीए की सरकार बनने वाली है जिससे विकास कार्यों को तेजी मिलेगी।

डालमियानगर रेल कारखाने के चालू करने की दिशा में मेरे द्वारा जो भी कार्य किए गए उसके बाद इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया लेकिन अब एक बार फिर अगर आपका आशीर्वाद मिलता है तो इसे जल्द से जल्द चालू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खुलवाने से लेकर हजारों गरीब बच्चों के नामांकन एवं गांव में सोलर लाइट व विद्यालय भवन निर्माण आदि कई कार्य किए गए। जिसे और आगे बढ़ाया जाएगा। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चंद्रवंशी समाज का समर्थन देख काफी उत्साह हूं और आप लोग अब पूरे दम खम से अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव की तैयारी में जुट जाइए।

वहीं बीजेपी के राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि चंद्रवंशी समाज को जो सम्मान भाजपा एवं जदयू ने दिया है वैसा सम्मान महागठबंधन में कभी नहीं मिला। उपेंद्र कुशवाहा को क्षेत्र से जीता कर हम नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। महागठबंधन पर टिप्पणी करते हुए भीम सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि आज तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव के राह पर हीं चल रहे हैं।

जिस तरह लालू यादव एक मस्खरे नेता के रूप में जाने जाते थे उसी तरह तेजस्वी यादव भी व्यवहार कर रहे हैं। तेजस्वी यादव मानते हैं कि उनके माता-पिता ने बिहार में कोई विकास कार्य नहीं किया, तभी तो वे अपने पिता के कार्यकाल की तुलना नीतीश कुमार के कार्यकाल से नहीं कर रहे हैं।

इस दौरान बैठक में उपस्थित जहानाबाद के सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी में कहा कि आज चंद्रवंशी समाज ने अपनी एकजुटता व ताकत दिखा दी है जिसे अब वोट में तब्दील कर हमें नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में जो भारत को सम्मान दिलाया है इससे पहले भारत को कभी नहीं मिला।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष कपिल कुशवाहा, युवा प्रदेश महासचिव सह मिडिया प्रभारी विशाल सिंह, आरएलएम के सुभाष चंद्रवंशी, भाजपा के प्रमोद सिंह चंद्रवंशी कुटुम्बा प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र चंद्रवंशी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र चंद्रवंशी, भाजपा नेता कुंवर जी, अशोक चंद्रवंशी, राजेश चंद्रवंशी, नागेंद्र चंद्रवंशी, मदन चंद्रवंशी, सुखदेव चंद्रवंशी, शोभा चंद्रवंशी, सरिता चंद्रवंशी, लक्ष्मण चंद्रवंशी, मंगल चंद्रवंशी आदि लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close