[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

नल-जल के पाइप को जेसीबी से क्षतिग्रस्त कर देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: स्थानीय थाना क्षेत्र के धोबनी गांव के वार्ड नंबर एक में जेसीबी से नल जल योजना के पाइप को क्षतिग्रस्त कर देने के मामले में पंचायत सचिव के आवेदन पर प्राथमिक दर्ज की गयी है ।

मैनाटांड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि सुखलही पंचायत के पंचायत सचिव कमरुद्दीन अंसारी के आवेदन पर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनिया पंचायत के इनरवा गांव निवासी से खुर्शेद आलम पर सरकारी संपत्ति एवं सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नल जल को नुकसान पहुंचाने के आरोप में प्राथमिक दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।

दर्ज प्राथमिक की में सुखलही के पंचायत सचिव कमरूद्दीन अंसारी ने बताया है कि मेरे पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर एक के धोबनी गांव में पीएचडी के द्वारा निर्मित ग्रामीण नल योजना के पाइप को इनरवा के खुर्शेद आलम के द्वारा जेसीबी के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

वहीं मनरेगा योजना अंतर्गत बनाये गये जल निकासी नाला को जगह-जगह मिट्टी से भर दिया गया है।जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित है।

साथ ही जल निकासी की व्यवस्था भी ठप हो गयी है। उल्लेखनीय हैकी सुखलही मुखिया और ग्रामीण के द्वारा बीडीओ पंकज कुमार को आवेदन देकर जेसीबी से नल जल के पाइप को काट देने के मामले को लेकर आवेदन दिया गया था।

जिसको गंभीरता से लेते हुये बीडीओ श्री कुमार ने पंचायत सचिव से मामले की जांच करायी तो मामला को सत्य पाया गया । उसके बाद जेसीबी मशीन से पाइप को क्षतिग्रस्त कर देने वाले पर कानूनी कार्रवाई की गयी है।

Check Also
Close