[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसन
अरवलदेशबिहारराज्य

तीन प्रखंडो का जोड़ने वाले सड़क है जर्जर पैदल चलना दुर्लभ

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

वंशी. जिला मुख्यालय अरवल जाने के लिए तीन प्रखण्डों का आवागमन का मुख्य सड़क काफी जर्जर सड़क पर पैदल चलना दुर्लभ है. सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखण्ड बनने के बाद कुर्था करपी प्रखंड को जिला मुख्यालय अरवल से जोड़ने के लिए लम्बी सड़क निर्माण किया गया था.

उस समय कुर्था प्रखंड सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड एवं करपी प्रखंड के ग्रामीणों को सड़क बनने से आवागमन का सुविधा मिली थी. सड़क निर्माण के पांच वर्ष के अंतराल सड़क काफी जर्जर हो गयी . सड़क से गिट्टी दिखाई देने लगा .

सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड बनने के बाद आज भी विकाश के लिए सड़क स्वास्थ्य एवं थाना भवन निर्माण कार्य वर्षो से वाट जोह रही हैं. सड़क के अभाव में आज भी थाना भवन निर्माण अधूरी है.

थाना भवन निर्माण स्थल तक जाने के लिए आज भी मात्र पगडंडी है. वही सड़क के अभाव में ओढ़ विगहा गांव में संचालित आई टीआई में जाने के लिए छात्रों को काफी परेशानिया होती हैं.

सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र में तीन ओर से पुनपुन नदी से घिरा हुआ है. जिसे टापुओं का प्रखंड कहा जाता है. जिससे लोगों को आने जाने के लिए प्रखंड कार्यालय बनने के बाद काफी विकास हुआ है.

सड़क के अभाव में प्रखंड के लोग 10 से 15 किलोमीटर तक पैदल यात्रा करने को मजबूर थे. प्रखंड बनने के बाद शेरपुर गांव स्थित पुनपुन नदी में बड़ी पुल निर्माण हुई.

वंशी गांव के पास पुनपुन नदी में बड़ी पुल निर्माण हुई वही धरनई गांव के पास पुनपुन नदी में पुल निर्माण किया गया.

बलौरा अकरौंजा के पास बड़ी पुल निर्माण हुई जिससे लोगों का आवागमन में काफी सुविधा मिली है. लेकिन सड़क के अभाव में आज भी पुनपुन नदी में बने बड़ी पुल पर गाड़ियों का परिचालन में काफी परेशानी का सबब बना है.

Check Also
Close