[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईटॉप न्यूज़देशबिहारराज्य

नाबालिग की शादी होने से बरहट पुलिस ने रोकी, बरहट, BDO, CO, मुखिया समेत अन्य ने रहे मौजूद

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई जिले के बरहट थानांतर्गत दिनांक 05.05.2024 को समय 18:00 बजे एक सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम गूगलडीह में एक नाबालिग बच्ची की शादी कराये जाने की योजना है।

सूचना पर आवश्यक विधिनुसार कार्रवाई हेतु बरहट थानाध्यक्ष, बरहट प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा बरहट अंचलाधिकारी गुगलडीह ग्राम के मुखिया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पहुँचे।

उनलोगों द्वारा परिवार तथा स्थानीय लोगो को यह उन्मुखीकरण किया गया कि किसी भी लड़की की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में करना एक कानूनी अपराध हैं तथा इसके लिए कड़े दंड का भी प्रावधान है।

साथ ही, सभी को कम उम्र में लड़की की शादी करने से उत्पन्न होने वाले सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी खतरों और दुष्परिणाम के बारे में भी जागरूक किया गया। तत्पश्चात परिवारजनों ने बच्ची की शादी का विचार त्याग दिया और यह प्रण किया कि वैधानिक उम्र के बाद ही बेटी की शादी का विचार करेंगे।

जमुई पुलिस के सकारात्मक हस्तक्षेप और पहल से एक नाबालिग की कमउम्र में गैरकानूनी शादी रोकी गई।

Check Also
Close